Class 10 Science Notes in hindI Chapter - 1
Chapter 1: Chemical Reactions and Equations
Chapter Introduction:
This chapter explains the basic concepts of chemical reactions, types of reactions, and methods of writing and balancing chemical equations. The questions and answers are prepared according to the NCERT syllabus and are very important for board examinations. This chapter helps students build a strong foundation in Chemistry.
FAQ
Ques. Are questions from this chapter frequently asked in board exams?
Ans. Yes, questions related to chemical reactions and equations are commonly asked in board examinations.
CLASS 10 SCIENCE NOTES IN HINDI
CHAPTER 1 : रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण
प्रश्न :- रासायनिक अभिक्रिया क्या है?
उत्तर :- रासायनिक अभिक्रिया वे अभिक्रियाएँ होती हैं, जिनमें परिवर्तन के साथ नए गुणधर्म वाले पदार्थों का निर्माण होता है।
उदाहरण :-
1. भोजन का पकना या पचना।
2. श्वसन (साँस लेना और छोड़ना)।
3. किसी लोहे पर जंग का लगना।
4. दूध से दही का जमना।
प्रश्न :- रासायनिक अभिक्रिया की पहचान क्या है?
उत्तर :- दोस्तों जैसे कोई Criminal, Crime करते समय कोई न कोई सबूत छोड़ जाता है, ठीक उसी तरह रासायनिक अभिक्रिया भी अपने होने की पहचान छोड़ जाता है, जी हाँ कुछ ऐसी स्थितियाँ या कुछ ऐसे कारक हैं, जो कि ये बताते हैं, कि वहाँ पर रासायनिक अभिक्रिया हुई हैं।
निम्नलिखित कारकों से यह पता चलता है, कि वहाँ रासायनिक अभिक्रिया हुई है :-
1. किसी पदार्थ का रंग बदलना
2. किसी पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन होना
3. तापमान में परिवर्तन होना
4. किसी वस्तु में से सुगंध या दुर्गंध का आना
5. प्रकाश में परिवर्तन होना
6. गैस में परिवर्तन होना
प्रश्न :- अभिकारक/अभिक्रमक किसे कहा जाता है?
उत्तर :- किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को अभिकारक/अभिक्रमक कहा जाता है?
नोट :-
रासायनिक समीकरण में इन्हे बायीं ओर लिखा जाता है।
प्रश्न :- उत्पाद किसे कहा जाता है?
उत्तर :- वे सभी पदार्थ जिनका निर्माण किसी रासायनिक अभिक्रिया के द्वारा होता है उन्हे उत्पाद कहा जाता है।
नोट :-
रासायनिक समीकरण में इन्हे दायीं ओर लिखा जाता है।
प्रश्न :- रासायनिक समीकरण किसे कहते है?
उत्तर :- जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले सभी पदार्थों को जिसमें (अभिकारक और उप्ताद) दोनो शामिल होते हैं, इनको सूत्रों तथा प्रतीको के माध्यम से छोटा करके प्रदर्शित किया जाता है, तब इसे रासायनिक समीकरण कहा जाता है।
नोट :-
1. रासायनिक अभिक्रियाओं को ही रासायनिक समीकरण द्वारा दर्शाया जाता है।
जैसे :- कार्बन + ऑक्सीजन = कार्बन डाइऑक्साइड (रासायनिक अभिक्रिया)
C + O2 → O2 (रासायनिक समीकरण)
2. रासायनिक समीकरण में अभिकारक और उत्पादों के रासायनिक सूत्रों को उनकी भौतिक अवस्था के साथ और तत्वों को प्रतीकों के रूप में लिखा जाता है।
जैसे :- ठोस(s), द्रव(l), गैस(g)
3. रासायनिक समीकरण में आने वाली आवश्यक परिस्थितियाँ जैसे कि ताप दाब या उत्प्रेरक आदि को हम तीर के निशान के ऊपर या नीचे कहीं भी दर्शा सकते हैं।
इन आवश्यक परिस्थितियों को हम रासायनिक अभिक्रिया की दशा भी कहते हैं।
प्रश्न :- सन्तुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते है?
उत्तर :- सन्तुलित रासायनिक समीकरण उस समीकरण को कहते हैं, जिसमें बायीं तथा दायीं ओर दोनों पक्षों में प्रत्येक तत्त्वों के परमाणुओं की संख्या बराबर होती है।
उदाहरण :-
C + O2 ⟶ CO2
प्रश्न :- असन्तुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं?
अथवा
कंकाली रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं?
उत्तर :- असन्तुलित रासायनिक समीकरण अथवा कंकाली रासायनिक समीकरण उस समीकरण को कहते हैं, जिसमें दायीं तथा बायीं ओर दोनों पक्षों में प्रत्येक तत्त्वों के परमाणुओं की संख्या बराबर नहीं होती है।
उदाहरण :-
Mg + O2 ⟶ MgO
FeCl3 + NaOH → Fe (OH)3 + NaCl असंतुलित अभिक्रिया
FeCl3 + 3NaOH → Fe (OH)3 + 3NaCl संतुलित अभिक्रिया
प्रश्न :- संतुलित रासायनिक समीकरण के महत्त्व को समझाइए।
उत्तर :- संतुलित रासायनिक समीकरण निम्नलिखित दो कारणों से महत्वपूर्ण है
1. संतुलित रासायनिक समीकरण द्रव्यमान संरक्षण के नियम पर कार्य करता है।
2. संतुलित रासायनिक समीकरण में रासायनिक अभिक्रिया के बायें (अभिकारक) तथा दायीं ओर (उत्पाद) में प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान होती है।
प्रश्न :- द्रव्यमान संरक्षण का नियम क्या है?
अथवा
संतुलित रासायनिक समीकरण में द्रव्यमान संरक्षण के नियम को समझाइए।
उत्तर :- द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार किसी भी संतुलित रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो निर्माण होता है और न ही विनाश होता है।
अर्थात द्रव्यमान संरक्षण का नियम यह कहता है कि एक संतुलित रासायनिक समीकरण में अभिक्रिया होने से पहले के तत्व जो कि अभिकारक होते हैं, और बाद के तत्व जिन्हे हम उत्पाद कहते हैं, इन प्रत्येक तत्वों के परमाणुओं की संख्या एक समान होनी चाहिए।
प्रश्न :- रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की विधियाँ बताइए।
उत्तर :- रासायनिक समीकरण को निम्नलिखित दो विधियों से संतुलित किया जाता है :-
1. अनुमान विधि (Hit and Trial Method)
2. आंशिक समीकरण विधि (Partial Equation Method)
प्रश्न :- अनुमान विधि (Hit and Trial Method) को विस्तार से समझाइए।
उत्तर :- अनुमान विधि (Hit and Trial Method):- इस विधि से संतुलित करते समय हमें यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि हम नीचे दिए गए क्रम के अनुसार समीकरण को संतुलित करें-
1. धातु – सबसे पहले हमें समीकरण में धातुओं को संतुलित करना चाहिए।
2. अधातु – धातुओं के बाद हमें समीकरण मेें अधातुओं को संतुलित करना चाहिए।
3. हाईड्रोजन – धातु और अधातु को संतुलित करने के बाद हमें हाई़ड्रोजन को संतुलित करना चाहिए।
4. ऑक्सीजन – और सबसे आखिर में हमें ऑक्सीजन को संतुलित करना चाहिए।
यदि समीकरण में धातु या अधातु न हो या आप उनकी पहचान नही कर पा रहे हों तब हम जिस भी तत्व की अणुओं की संख्या अधिक हो उस तत्व को सबसे पहले संतुलित करते हैं।
नोट:-
हम कभी भी अणुओं की संख्या को तत्वों के नीचे की ओर बढ़ाकर नहीं लिखते हैं बल्कि तत्वों के आगे की ओर लिखते हैं।
आइए अब हम रासायनिक समीकरणों को हिट एंड ट्रायल विधि से चरणबद्ध तरीके से संतुलित करना सीखते हैं:-
चरण 1:- रासायनिक समीकरण के प्रत्येक सूत्र को एक बॉक्स में बंद कर लीजिए।
NaCl + H2O ⟶ NaOH + Cl2 + H2
1. और ध्यान रहें कि अभी समीकरण में कोई परिवर्तन नहीं करना है।
चरण 2:- समीकरण में विद्यमान सभी तत्वों और उनके परमाणुओं की संख्या की एक सूची बना लीजिए।
तत्व | परमाणुओं की संख्या (अभिकारकों में) (LHS) | परमाणुओं की संख्या (उत्पादों में) (RHS) |
Na | 1 | 1 |
Cl | 1 | 2 |
H | 2 | 3 |
O | 1 | 1 |
चरण 3:- जैसा कि ऊपर बताया गया है सबसे पहले सभी धातुओं के अभिकारक अथवा उत्पाद में उचित संख्या से गुणा करके संतुलित कीजिए। यदि धातु के परमाणुओं की संख्या एक समान है तो वही प्रक्रिया अधातुओं के साथ शुरू कीजिए।
2NaCl + H2O ⟶ NaOH + Cl2 + H2
चरण 4:- चरण 3 की तरह पहले सभी अधातुओं को और फिर जैसा कि ऊपर बताया गया है, उसी तरह पूरी समीकरण को संतुलित कीजिए।
2NaCl + 2H2O ⟶ 2NaOH + Cl2 + H2
1. अब आप पाएंगे की समीकरण के दोनों और सभी तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान है।
तत्व | परमाणुओं की संख्या (अभिकारकों में) (LHS) | परमाणुओं की संख्या (उत्पादों में) (RHS) |
Na | 2 | 2 |
Cl | 2 | 2 |
H | 4 | 4 |
O | 2 | 2 |
चरण 5:- समीकरण में अभिकारकों एवं उत्पादों की भौतिक अवस्थाओं को लिखना:-
भौतिक अवस्थाएँ:-
1. ठोस(s)
2. जलीय(aq)
3. गैस(g)
4. द्रव(l)
2NaCl(aq) + 2H2O(l) ⟶ 2NaOH(aq) + Cl2(g) + H2(g)
चरण 6:- समीकरण में दाब, ताप, उत्प्रेरक या विलेकण आदि को तीर के निशान के नीचे या ऊपर लिखना चाहिए।
विलेकण
2NaCl(aq) + 2H2O(l) ⟶ 2NaOH(aq) + Cl2(g) + H2(g)
1. अब जैसा कि आप देख सकते हैं, समीकरण में अभिकारक और उत्पाद दोनों ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या बराबर है, इसलिए यह समीकरण एक संतुलित समीकरण है।
2. किसी समीकरण को संतुलित करने की इस विधि को हिट एंड ट्रायल विधि कहा जाता है।
प्रश्न :- उत्प्रेरक क्या होते हैं?
उत्तर :- उत्प्रेरक रासायनिक प्रतिक्रिया को प्रवर्तित करने में मदद करता है।
उदाहरण:-
1. ऊष्मा
2. प्रकाश
3. ध्वनि
4. इलेक्ट्रामाग्नेटिक तरंगें
5. कठोरता
6. एन्जाइम
7. उच्च या निम्न तापमान
प्रश्न :- विलेकण क्या होते हैं?
उत्तर :- विलेकण (Catalyst) एक तरह का पदार्थ है जो रासायनिक अभिक्रियाओं को बिना खुद में परिवर्तित किए प्रेरित करने में सक्षम होता है। इसका मतलब है कि विलेकण स्वयं को रासायनिक अभिक्रिया में घोलता या नष्ट नहीं करता है वह अभिक्रिया के अंत के समय तक बदलता नहीं है।
उदाहरण:-
2H2O2 → 2H2O + O2
यह विलेकण का एक उदाहरण है, जिसमें हाइड्रोजन परोक्साइड एक विलेकण है।
प्रश्न :- आंशिक समीकरण विधि (Partial Equation Method) को विस्तार से समझाइए।
उत्तर :- आंशिक समीकरण विधि:- इस विधि से हम निम्नलिखित प्रक्रिया से रासायनिक समीकरण को संतुलित करते है:-
1. समीकरण को तोड़ना
2. समीकरण को संतुलित करना
3. समीकरण को जोड़ना
आइए इसे समझते है:-
सबसे पहले एक समीकरण लीजिए
Cu + H2SO4 ⟶ CuSO4 + SO2 + H2O
1. समीकरण को तोड़ना और संतुलित करना:- पहले समीकरण को तोड़कर उन्हे संतुलित कर लें
2. सबसे पहले तीर के दाएं तरफ के पहले पदार्थ को लिखे फिर उस पदार्थ में शामिल सभी अभिकारकों को तीर के बायीं तरफ लिख लें और फिर इस समीकरण को संतुलित कर लें।
Cu + H2SO4 ⟶ CuSO4 + 2H
3. उपरोक्त प्रक्रिया को जारी रखे और यही प्रक्रिया तीर के दायीं तरफ के दूसरे पदार्थ के साथ भी करें।
H2SO4 ⟶ SO2 + H2O + O
4. अब तीर के दायीं तरफ के सभी पदार्थ के साथ यही प्रक्रिया जारी रखें।
2H + O ⟶ H2O
5. समीकरण को जोड़ना:- अब इन्हे जोड़कर लिख लें।
Cu + H2SO4 ⟶ CuSO4 + 2H …..(1)
H2SO4 ⟶ SO2 + H2O + O …..(2)
2H + O ⟶ H2O …..(3)
_________________________________________
Cu + 2H2SO4 ⟶ CuSO4 + SO2 + 2H2O
_________________________________________
नोट :-
समीकरण को जोड़ते समय तीर के दोनों तरफ के समान सूत्र को हम एक दूसरे से काट सकते हैं।
उदाहरण:- (1) में तीर के दायीं तरफ के 2H को हम समीकरण (3) के तीर के बायीं तरफ के 2H से काट देंगे। इसी तरह समीकरण (2) में तीर के दायीं तरफ के O को समीकरण (3) के तीर के बायीं तरफ के O से काट देंगे। इसके बाद हम समीकरण को जोड़ देंगे।
इस प्रकार हमें Cu + 2H2SO4 ⟶ CuSO2 + SO2 + 2H2O प्राप्त होगा।
1. जैसा कि अब आप देख सकते हैं, कि यह समीकरण संतुलित है।
2. किसी समीकरण को संतुलित करने की इस विधि को आंशिक समीकरण विधि कहते हैं।
प्रश्न :- रासायनिक अभिक्रियाएँ कितने प्रकार की होती है?
उत्तर :- रासायनिक अभिक्रियाएँ निम्नलिखित पाँच प्रकार की होती है।
1. संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction)
2. वियोजन या अपघटन अभिक्रिया (Decomposition Reaction)
3. विस्थापन अभिक्रिया (Displacement Reaction)
4. द्वी-विस्थापन अभिक्रिया (Double Displacement Reaction)
5. उपचयन एवं अपचयन अभिक्रिया (Oxidation and Reduction Reaction)
प्रश्न :- संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction) किसे कहते हैं?
उत्तर :- संयोजन अभिक्रिया वह रासायनिक अभिक्रिया है जिस अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ (अब चाहे वो तत्व हों या यौगिक) संयोग करके एक एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं, तब ऐसी अभिक्रियाओ को हम संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण:-
1. जल का निर्माण:- 2H2(g) + O2(g) → 2H2O(l)
2. कोयले का जलना:- C(s) + O2(g) → CO2(g)
नोट:-
संयोजन अभिक्रिया में कभी भी सह उत्पाद नहीं बनता है।
प्रश्न :- सह उत्पाद किसे कहते है?
उत्तर :- सह-उत्पाद (byproduct) उस पदार्थ को कहते है जिसका निर्माण एक रासायनिक अभिक्रिया के दौरान प्राथमिक रूप से नहीं होता है, लेकिन वह पदार्थ अभिक्रिया के प्रमुख उत्पाद के साथ संयोजित होता है। इसका अर्थ यह है कि सह-उत्पाद एक रासायनिक अभिक्रिया के उत्पाद में या प्रतिक्रिया में होता तो जरूर है, लेकिन यह पदार्थ रासायनिक अभिक्रिया के प्राथमिक माध्यम के द्वारा नहीं बनता है।
उदाहरण:-
प्राथमिक रासायनिक अभिक्रिया: 2H2(g) + O2(g) → 2H2O(g)
यहाँ, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैस को विद्युतीकरण के द्वारा जल में बदला गया हैं और पानी का निर्माण किया गया है। यहां पर, मात्र पानी ही प्राथमिक उत्पाद है।
परन्तु, आइए अब हम इस रासायनिक अभिक्रिया को आंशिक रूप से देखते हैं:-
2H2(g) + O2(g) → 2H2O(g) + X
यहां ‘X’ एक सह-उत्पाद है जो कि इस रासायनिक अभिक्रिया के दौरान विद्युतीकरण के रूप में उत्पन्न होने वाली एक ऊष्मा हो सकती है। इसलिए, ‘X’ को सह-उत्पाद कहा जाएगा।
इस तरह, सह-उत्पाद एक रासायनिक अभिक्रिया के उत्पाद में उस अनुपस्थित पदार्थ को कहते है जो रासायनिक अभिक्रिया के प्राथमिक माध्यम के द्वारा उत्पन्न नहीं होता है, लेकिन अभिक्रिया के साथ संयोजित जरूर होता है।
प्रश्न :- ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया क्या होती है?
उत्तर :- ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रियाएँ वे अभिक्रियाएँ होती है, जो किसी उत्पाद का निर्माण तो करती ही है साथ ही साथ वह उष्मा का भी निर्माण करती है। ऊष्मा का निर्माण करने के कारण ही इन्हे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहा जाता है।
उदाहरण:-
1. श्वसन प्रक्रिया:- C6H12O6(aq) + 6O2(aq) → 6CO2(aq) + 6H2O(l) + ऊर्जा
2. प्राकृतिक गैसों का दहन:- CH4(g) + 2O2(g) → CO2(g) + 2H2O(g) + ऊर्जा
प्रश्न :- वियोजन या अपघटन अभिक्रिया (Decomposition Reaction) क्या होती है?
उत्तर :- वियोजन या अपघटन अभिक्रिया (Decomposition Reaction) वे अभिक्रियाएँ होती हैं, जिसमेें एक अभिकारक टूट कर दो या दो से अधिक उत्पादों का निर्माण करते हैं।
प्रश्न :- वियोजन या अपघटन अभिक्रिया (Decomposition Reaction) कितने प्रकार की होती है?
उत्तर :- वियोजन या अपघटन अभिक्रिया (Decomposition Reaction) तीन प्रकार की होती है:-
1. ऊष्मीय वियोजन
2. विद्युत/वैद्युत वियोजन
3. प्रकाशीय वियोजन
प्रश्न :- ऊष्मीय वियोजन किसे कहते हैं?
उत्तर :- किसी रासायनिक अभिक्रिया में ऊष्मा द्वारा किए गए वियोजन को ऊष्मीय वियोजन कहते हैं।
प्रश्न :- विद्युत/वैद्युत वियोजन किसे कहते हैं?
उत्तर :- किसी रासायनिक अभिक्रिया में विद्युत की धारा के द्वारा किए गए वियोजन को विद्युत वियोजन कहते हैं।
प्रश्न :- प्रकाशीय वियोजन किसे कहते हैं?
उत्तर :- किसी रासायनिक अभिक्रिया में सूर्य के प्रकाश की ऊष्मा द्वारा किए गए वियोजन को प्रकाशीय वियोजन कहते हैं।
प्रश्न :- उष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर :- वे अभिक्रियाएं जो उष्मा का शोषण करती है, उष्माशोषी अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
अथवा
वे अभिक्रियाएँ जो रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारकों को तोड़ने के लिए सूर्य के प्रकाश, विद्युत की ऊर्जा या ऊष्मा को ऊर्जा के रूप में प्रयोग करते हैं उष्माशोषी अभिक्रिया कहलाते हैं।
उदाहरण:-
1. CaCO3(s) → CaO(s) + CO2(g)
2. 2H2O2(l) → 2H2O(l) + O2(g)
प्रश्न :- विस्थापन अभिक्रिया (Displacement Reaction) क्या होती है?
उत्तर :- जब किसी अभिक्रिया मे अधिक क्रियाशील वाला एक तत्व कम क्रियाशील वाले दूसरे तत्व को उसके ही यौगिक से विस्थापित कर देता है, तब वह अभिक्रिया विस्थापन अभिक्रिया कहलती है।
उदाहरण:-
CuSO4(aq) (कॉपर सल्फ़ेट) + Fe(s) → FeSO4(aq) (आयरन सल्फ़ेट) + Cu(s)
यहाँ आयरन कॉपर से अधिक क्रियाशील तत्व है।
कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की कील रखने पर कॉपर सल्फेट का नीला रंग हल्का हरा हो जाता है। ऐसा फेरस सल्फेट के निर्माण होने के कारण होता है, और लोहे की कील पर भूरे रंग की परत के रूप में कॉपर प्राप्त होता है।
Pb(s) + CuCl2(aq)(कॉपर क्लोराइड) → PbCl2(aq)(लेड क्लोराइड) + Cu(s)
यहाँ लेड, कॉपर से अधिक क्रियाशील तत्व है।
प्रश्न :- द्वी-विस्थापन अभिक्रिया (Double Displacement Reaction) क्या होती है?
उत्तर :- जिस अभिक्रिया में दो यौगिकों के बीच आयनों के आदान प्रदान से उत्पादों का निर्माण होता है, वह अभिक्रिया द्वी-विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।
उदाहरण:-
Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → BaSO4(s) + 2NaCl(aq)
नोट:-
उपरोक्त अभिक्रिया में BaSO2(s) बेरियम सल्फेट नामक सफेद रंग के पदार्थ का निर्माण होता है। जो कि जल में अघुलनशील होता है। इस अघुलनशील पदार्थ को अवक्षेप कहते हैं।
प्रश्न :- अवक्षेप किसे कहते है?
उत्तर :- रासायनिक अभिक्रिया में निर्मित वह पदार्थ जो कि जल में अघुलनशील हो अवक्षेप कहलाते हैं।
उदाहरण:-
Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → BaSO4(s) + 2NaCl(aq)
यहाँ BaSO4(s) बेरियम सल्फेट अवक्षेप है।
प्रश्न :- अवक्षेपण अभिक्रिया किस अभिक्रिया को कहते है?
उत्तर :- जिस अभिक्रिया में अवक्षेप का निर्माण हो उस अभिक्रिया को अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण:-
Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → BaSO4(s) + 2NaCl(aq)
प्रश्न :- उपचयन क्या है?
उत्तर :- जब किसी अभिक्रिया में पदार्थ के ऑक्सीजन की वृद्धि या हाइड्रोजन का ह्रास होता है तब हम कहते है, कि उस पदार्थ का उपचयन हुआ है।
उदाहरण:-
1. 2Mg + O2 → 2MgO
2. 2H2 + O2 → 2H2O
प्रश्न :- अपचयन क्या है?
उत्तर :- उपचयन के ठीक विपरीत किसी भी पदार्थ का अपचयन तब होता है जब उसमें ऑक्सीजन का ह्रास अथवा हाइड्रोजन की वृद्धि होती है।
उदाहरण:-
1. CaCO3 → CaO + CO2
2. CuO + H2 → Cu + H2O
प्रश्न :- रेडॉक्स क्या है?
उत्तर :- जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में एक अभिकारक अपचयित हो रहा हो तथा दूसरा अभिकारक उपचयित हो रहा हो तो उन अभिक्रियाओं को अपचयन-उपचयन अथवा रेडॉक्स अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण:-
1. CuO + H2 → Cu + H2O
2. NH4NO3 → N2O + 2H2O
प्रश्न :- दैनिक जीवन में उपचयन अभिक्रियाओं के क्या प्रभाव है? समझाइए।
उत्तर :- हमारे दैनिक जीवन में उपचयन अभिक्रियाएँ हमें मुख्य रूप से दो प्रकार से प्रभावित करती हैं-
1. संक्षारण
2. विकृतगंधिता
प्रश्न :- संक्षारण क्या है।
उत्तर :- जब कोई धातु अपने आस-पास के वातावरण में अम्ल, ऑक्सीजन या आद्रर्ता आदि के संपर्क में आती है तब ये संक्षारित होने लगती हैं और इसी प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।
उदाहरण:-
1. ताँबे के ऊपर हरी पर्त चढ़ना
2. चाँदी के ऊपर काली पर्त चढ़ना
3. लोहे पर जंग लगना
प्रश्न :- संक्षारण से बचाव के उपाय क्या-क्या है।
उत्तर :- निम्नलिखित तरीकों से संक्षारण से बचा जा सकता है :-
1. धातुओं पर पेन्ट करके
2. धातुओं पर विद्युत लेपन करके
3. यशदलेपन के द्वारा
प्रश्न :- विकृतगंधिता क्या है।
उत्तर :- तैलीय खाद्य पदार्थ तथा वसायुक्त पदार्थ वायु से संपर्क होने से उपचयित हो जाते हैं, जिसके कारण उनके गंध और स्वाद में परिवर्तन हो जाता है, इस प्रक्रिया को ही विकृगंधिता कहते हैं।
प्रश्न :- विकृतगंधिता को कैसे रोका जा सकता है? उपाय बताइए।
उत्तर :- विकृतगंधिता की प्रक्रिया को निम्नलिखित तरीको से रोका जा सकता है :-
1. खाद्य सामग्री को वायुरोधी बर्तनों में रखें
2. ऑक्सीजन के स्थान पर नाईट्रोजन का इस्तेमाल करके
3. शीतलन की मदद से
4. प्रति ऑक्सीकारक का प्रयोग करके